सलमान के हिट एंड रन केस के वकील श्रीकांत शिवड़े का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिट एंड रन केस में सलमान खान को जिताने वाले वकील श्रीकांत शिवाड़े का निधन हो गया। 67 वर्षीय वकील श्रीकांत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज पुणे के निजी अस्पताल में चल रहा था। इस बात की जानकारी उनके जूनियर ने दी है। वकील श्रीकांत ने सलमान खान के अलावा कई हाई प्रोफाइल केस का प्रतिनिधित्व किया था। वकील के परिवार में मां, पत्नी और 2 बच्चे हैं।
