सामंथा अक्किनेनी ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के विवाद के लिए मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मनोज बाजपेयी अभिनीत 'द फैमिली मैन 2' ने रिलीज होने के साथ ही OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया था। साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की इस सीरीज के साथ हिन्दी की डिजिटल दुनिया में कदम रखा था। सीरीज में सामंथा पर तमिलों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। अब अभिनेत्री सामंथा ने 'द फैमिली मैन 2' के विवाद को लेकर माफी मांगी है।