इस बॉलीवुड सुपरस्टार संग ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहतीं हैं सामंथा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी इन दिनों मनोज बाजपेयी स्टारर वेब शो 'द फैमिली मैन 2' को लेकर खबरों में है। ये वेब सीरिज 4 जून को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है। सामंथा अक्किनेनी पहली बार हिन्दी सीरीज में नजर आने वाली हैं। सामंथा तमिल लिब्रेशन फ्रंट एलटीटीई के मेंबर का किरदार निभा रही है। वहीं सामंथा चाहती हैं कि वो रणबीर कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करें।
