सामंथा ने सोशल मीडिया पर नाम से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood shaadis
साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली सामंथा अब एक अलग ही कारण से चर्चा में हैं। उन्होनें अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना सरनेम अक्किनेनी हटा दिया। सामंथा ने यह सरनेम तेलुगू स्टार नागा चैतन्य से शादी के बाद लगाया था। सामंथा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल से अपना डिस्प्ले नेम सामंथा अक्किनेनी हटा कर केवल 'S' कर लिया।
