'सिटाडेल' के हिन्दी वर्जन में वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी सामंथा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कुछ महीने पहले खबर आई थी कि अभिनेता वरुण धवन ने 'सिटाडेल' के हिन्दी वर्जन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे। काफी समय से सीरीज के लिए फीमेल लीड कलाकार की तलाश जारी थी। अब चर्चा है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु वरुण के अपोजिट नजर आएंगी। यह प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी ड्रामा सीरीज 'सिटाडेल' का देसी संस्करण होगा।