अक्षय के करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी 'सम्राट पृथ्वीराज', इतनी लागत में बनी है फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। 'सम्राट पृथ्वीराज' को देश में 4,000 स्क्रीन्स और विदेश में करीब 1350 स्क्रीन्स मिले हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगू में ये फिल्म रिलीज़ होगी। 3 जून 2022 को फिल्म थियेटर्स में लगेगी।
