संजना सांघी की शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' 11 फरवरी को होगी रिलीज- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
संजना सांघी ने काफी कम समय में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। वह अपनी सुंदरता और ग्लैमर को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस अभिनेत्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब ऐसी चर्चा है कि उनकी आगामी फिल्म 'उलझे हुए' 11 फरवरी को रिलीज होगी। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड में दर्शकों के बीच आएगी।