कैंसर के इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, बोले- मेरे लिए करना प्रार्थना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लंग कैंसर से जूझ रहे बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इलाज के लिए मुंबई के अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इससे पहले खबरें आई थीं कि संजय दत्त विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे. अस्पताल जाने के लिए संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ शाम को करीब 6 बजे घर से निकले. इस दौरान घर के बाहर इकट्ठा हुए फोटोग्राफर्स से उन्होंने कहा, 'मेरे लिए करना प्रार्थना'.