कैंसर की खबर पर संजय दत्त के दोस्त कमली ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा शेर है तू शेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
संजय दत्त के लंग कैंसर की खबर ने उनके फैंस को काफी दुखी कर दिया है। वहीं उनके जिगरी दोस्त परेश घेलानी उर्फ कमली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भाई, हमने पूरे एम्यूजमेंट पार्क को कवर किया था। लेकिन यह अभी भी पूरा नहीं हुआ है। एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए। ये नई लड़ाई है। मैं जानता हूं कि तू ये लड़ाई भी जीत लेगा। शेर है तू शेर, लव यू।
