x

महादेव की भक्ति में डूबे संजय दत्त, सावन में घर पर कराई शिव पूजा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने सावन के मौके पर मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। उन्होंने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वह भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए। फोटो में एक्टर अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता- पजामा पहना हुआ है। संजय ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की।