संजय दत्त ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, डॉक्टर्स और पूरी टीम को कहा शुक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
संजय दत्त की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई। उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। अभिनेता ने मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाई है। अभिनेता ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है। जिसमें संजय वैक्सीन लगवाते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने सभी डॉक्टर्स और पूरी टीम को शुक्रिया कहा।
