संजय दत्त का कैंसर ठीक, 2 महीने पहले हुई थी चौथी स्टेज के कैंसर की जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संजय दत्त का कैंसर ठीक हो चुका है। 2 महीने पहले ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी कि उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर है। उनके करीबी दोस्त और ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल ने ये जानकारी दी। कल 61 वर्षीय संजय दत्त की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें अभिनेता कैंसर फ्री पाए गए हैं। गौरतलब है कि पीईटी स्कैन कैंसर की सबसे ऑथेंटिक जांच मानी जाती है।
