संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
त्रिशाला ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि उनका सबसे लंबा रिश्ता सात सालों तक चला। त्रिशाला ने बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति से अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने का फैसला किया था। त्रिशाला अभी अमेरिका में रहती हैं और रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन में कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला है।