मुंबई में ही होगा संजय दत्त का शुरुआती इलाज, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर संजय दत्त, लंग कैंसर के इलाज के लिए फिलहाल देश से बाहर नहीं जाएंगे। उनका प्रारंभिक उपचार मुंबई में ही होगा। इलाज के लिए संजय को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने देते हुए कहा, 'उनका शुरुआती इलाज यहीं मुंबई में होगा।' इसके साथ ही मान्यता ने लोगों से कोई भी अनुमान न लगाने की अपील की है।