नारकोटिक्स क्वीन बेबी पाटणकर पर वेब सीरीज बनाएंगे संजय गुप्ता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
संजय गुप्ता बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर हैं। वह अपनी अलग तरह की फिल्मों और सीरीज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके धमाकेदार प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब उनके खाते में एक और बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ गया है। वह भारत की ड्रग क्वीन बेबी पाटणकर पर वेब सीरीज बनाएंगे। इस सीरीज के निर्देशन का जिम्मा संजय खुद संभालने वाले हैं। यह सीरीज उनके प्रोडक्शन हाउस व्हाइट फेदर फिल्म्स की डिजिटल डेब्यू होगी।