आशा भोसले की पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं संजय लीला भंसाली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: masala
संजय लीला भंसाली मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई को ल़ॉन्च कर सकते हैं। अभी तक एक गायिका के रूप में जनाई दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में असफल रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आशा अपनी पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए फिल्ममेकर भंसाली के साथ बातचीत में जुटी हैं। जनाई को एक्टिंग की शिक्षा सदाबहार अभिनेत्री शबाना आजमी ने दी है। जनाई को संगीत की शिक्षा विरासत में मिली है।