सलमान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'बियॉन्ड द स्टार सलमान खान' में दिखेंगे संजय लीला भंसाली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सलमान खान को बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल है। उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। हाल में खबर आई थी कि इस सुपरस्टार अभिनेता पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनने वाली है। इस सीरीज का शीर्षक 'बियॉन्ड द स्टार सलमान खान' रखा गया है। इसमें सलमान की जिंदगी की कहानी को फिल्माया जाएगा। अब ऐसी चर्चा है कि इस सीरीज में दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भी नजर आएंगे।