संजीव कुमार ने छोटे से जीवन में निभाई थी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं, शोले के ठाकुर का किरदार बना कालजयी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaps space
आज संजीव कुमार की जन्मतिथि है। संजीव कुमार सूरत में जन्में थे लेकिन सात साल की उम्र में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। मुंबई की गलियों में कदम रखने के बाद अभिनय की दुनिया उनका ध्यान खींचने लगी। संजीव ने फिल्मों में अभिनय करने का सोचा और फिर वो स्टेज पर एक्टिंग करने लगे। इसके बाद वो इंडियन थिएटर से जुड़े। 9 जुलाई 1938 को जन्मे संजीव 6 नवंबर 1985 को चल बसे।
