संजना गलरानी का जबरन कराया गया था धर्म परिवर्तन, शिकायत दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नए आरोप सामने आए हैं कि संजना गलरानी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। संजना गलरानी वहीं अभिनेत्री हैं जिनका नाम सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में आया है। बंगलूरू में अमृतेश नामक वकील ने पुलिस स्टेशन में एक मौलवी के खिलाफ आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, संजना ने 9 अक्टूबर 2018 को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था और अपना नाम बदलकर उन्होंने माहिरा कर लिया था।
