सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना महामारी के बाद अब बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। अब रिपोर्ट आई है कि अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'पगलैट' में जल्द दिखेंगी। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। खबरों की मानें तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। अभिनेत्री मल्होत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को एक स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।