विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार किसी साउथ स्टार के अपोजिट भूमिका निभा रही हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह साउथ के एक और दिग्गज अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं।