अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: pinkvilla
सिनेमाघरों को खोलने के आदेश जारी होने के बाद भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति फिल्म प्रशंसकों का रुझान कम नहीं हुआ है। अब अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी है। इसमें अर्जुन के अलावा नीना गुप्ता, अदिति राव हैदर और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी।