इलाज के पैसे नहीं होने पर 'ससुराल सिमर का' फेम आशीष रॉय ने लगाई मौत की गुहार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती अभिनेता आशीष रॉय ने आर्थिक तंगी के चलते इलाज बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'वे घर जाकर मर भी गए तो उन्हें कोई गम नहीं होगा।' ससुराल सिमर का' सीरियल में काम कर चुके आशीष की किडनियां खराब हैं। आज आशीष का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा, 'मेरा जन्मदिन और मैं इस माहौल में तड़प रहा हूं। मुझसे चला भी नहीं जा रहा।'