'ससुराल सिमर का' के एक्टर आशीष रॉय का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टीवी अभिनेता आशीष रॉय का निधन हो गया है। 55 वर्षीय आशीष ने लंबी बीमारी के चलते आज अंतिम सांस ली। किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हुआ। बता दें आशीष लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। सिंटा के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने उनके निधन की जानकारी दी है।