प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' हाल ही में रिलीज हुई। नीना तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। खुद के बारे में एक्ट्रेस ने कुछ अनकही और अनसुनी बातों का खुलासा किया। इस किताब में नीना ने बताया है एक्टर सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जब मसाबा उनके पेट में थीं। सतीश, मसाबा के लिए पिता की भूमिका निभाना चाहते थे।
