बुजुर्गों के साथ लूट-पाट करने के आरोप में 'सावधान इंडिया' का अभिनेता गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में नजर आ चुके फिरोज जाफरी नाम के अभिनेता को आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उन पर नागपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, देहरादून और पंजाब जैसे देश के कई राज्यों लूट-पाट करने का आरोप है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ओशिवारा से फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खासतौर पर बुजुर्गों के साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देता था।