'द केरल स्टोरी': हर बात पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है और उन्हें केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दी है। सीजेआई ने कहा- हर बात पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता संबंधित हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। पत्रकार कुर्बान अली और जमीयत उलेमा ए हिंद ने याचिकाएं दाखिल की थी।
