'स्कैम 1992' फेम हेमंत खेर को हॉलीवुड से मिला फिल्म का प्रस्ताव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर हेमंत खेर वेब सीरीज 'स्कैम 1992' की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें अब हॉलीवुड के एक फिल्म निर्माता से प्रस्ताव मिला है। इसे लेकर हेमंत ने कहा, 'यह एक अद्भुत अवसर है और मैं अभी भी इसके बारे में निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहा हूं। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है। यह एक वास्तविक और एक अद्भुत कहानी है'। हेमंत ने सीरीज में हर्षद मेहता के भाई की भूमिका निभाई है।