ब्लैक विडो की स्ट्रीमिंग रिलीज़ पर स्कारलेट जोहानसन भड़कीं, डिज्नी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की ब्लैक विडो की स्ट्रीमिंग रिलीज़ पर स्कारलेट जोहानसन भड़कीं। स्कारलेट जोहानसन ने लॉस एंजिलिस की अदालत में मुकदमा दायर कराते हुए कहा कि डिज्नी ने फिल्म थियेटर्स में रिलीज़ न करके डील का उल्लंघन किया है। उनके मुताबिक, उनकी कमाई का एक हिस्सा थियेटर्स से भी आना था लेकिन डिज्नी ने फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज़ करके इस संभावना को नुकसान पहुंचाया।
