स्क्रीनराइटर नवजोत गुलाटी ने किया ऐसा ट्वीट कि बरस पड़ीं राइटर कनिका ढिल्लन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्क्रीनराइटर नवजोत गुलाटी का हालिया ट्वीट था, 'अगर आपको बतौर स्क्रीनराइटर अपना नाम ट्रेलर में डलवाना है, तो आपको प्रोडक्शन हाउस में शादी करनी चाहिए। राइटर जब परिवार का सदस्य बनता है तो उसके साथ स्टार जैसा व्यवहार होता है। इस पर कनिका बोलीं- तुम्हारे बेहद सेक्सिस्ट-स्त्री विरोधी और बेवकूफी के काफी करीब कमेंट्स पढ़कर शॉक हूं। तुम्हारा मटर के दाने जितना दिमाग ये नहीं समझ पाएगा कि औरत खुद से कुछ बन सकती है।
