'संदीप और पिंकी फरार' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, 19 मार्च को थियेटर्स में लगेगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ हुआ। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म में परिणीति संदीप कौर और अर्जुन पिंकी दहिया बनेंगे। सस्पेंस से लबरेज ट्रेलर में कभी अर्जुन परिणीति की मदद करते हैं तो कभी उन्हें जान से मारने की कोशिश करते हैं। 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का पहला ट्रेलर 4 मार्च 2020 को आया था।
