आर्यन खान की जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा, विशेष बैरक में शिफ्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmibeat
ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अब 20 अक्टूबर तक टल गई है। मुंबई स्पेशल कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत याचिका पर फैसले को सुरक्षित रखा है। आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। आर्यन को अन्य कैदियों से अलग खास बैरक में शिफ्ट किया है और उन पर सेक्यूरिटी बढ़ा दी है। आर्यन अब लगातार अफसरों की निगरानी में रहेंगे।
