फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार यानी 10 जून को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। आयशा पर टेलीविजन पर बहस के दौरान 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए हैं। लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।
