सीमा पाहवा की 'ये मर्द बेचारा' का ट्रेलर जारी, 19 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेत्री सीमा पाहवा ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाओं से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने की कोशिश की है। हाल में वह अपनी फिल्म 'ये मर्द बेचारा' को लेकर चर्चा में रही हैं। इस फिल्म से उनकी बेटी मनुकृति पाहवा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसका ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है।