सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, लेखक केवी विजेंद्र ने की पुष्टि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' में अपने अंदाज से सभी को प्रभावित किया था। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म का सीक्वल बन सकता है। 'बजरंगी भाईजान' के लेखक केवी विजेंद्र ने इंटरव्यू में बताया है कि वह फिल्म के सीक्वल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।