उदित नारायण के 65 वें जन्मदिन पर आदित्य-श्वेता की शादी, इस्कॉन मंदिर में लिए सात फेरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आदित्य और श्वेता के प्रशंसक उन्हें उनकी नई शादी की बधाइयां दे रहे हैं। फोटोज में आदित्य और श्वेता एक साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
