इन फिल्मों के लिए शबाना आजमी को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर, 1950 को हैदराबाद में हुआ था। आज (18 सितंबर) वह 72 साल की हो गई हैं। अपने दशकों लंबे करियर में इस अभिनेत्री को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। शबाना को अंकुर, अर्थ, खंडहर, पार और गॉडमदर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्मफेयर सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी उनकी झोली में गए। शबाना पद्म भूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं।