सड़क हादसे में एक्ट्रेस शबाना आजमी घायल, ओवरटेक की कोशिश में एसयूवी ट्रक से टकराई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को मुंबई से खंडाला जा रही एक्ट्रेस शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. दरअसल एक्ट्रेस अपने पति जावेद अख्तर के साथ एसयूवी से खंडाला जा रही थी, लेकिन ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई. वहीं हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई हैं. उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
