आर्थिक तंगी के बाद शगुफ्ता अली को मिला काम, सुमेरु फिल्म में आएंगी नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने भी अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही थी। शगुफ्ता ने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरे दोस्त अविनाश ध्यानी ने अपनी फिल्म 'सुमेरु' में एक भूमिका के लिए मुझे ऑफर किया था। इसके लिए मैं राजी हो गई थी। यह एक छोटी भूमिका होते हुए भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेरी आंखों का इस समय इलाज चल रहा है। यह फिल्म करने के लिए मेरे डॉक्टर्स ने मुझे अनुमति दी थी।"