'डियर जिंदगी' के बाद अब इस फिल्म में साथ दिखेंगे शाहरुख और आलिया, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'डियर जिंदगी' के पांच साल बाद अब शाहरुख खान और आलिया भट्ट फिर साथ आए। फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान होंगे। फिल्म की कहानी मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार की है। आलिया को बेटी का रोल करना है। मां शेफाली शाह बनेंगी। रेड चिलीज के साथ बनने जा रही आलिया की इस फिल्म का नाम 'डार्लिंग्स' बताया जा रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के रीन को मिली।
