शादी के बाद हनीमून पर शाहरुख ने पेरिस बोलकर गौरी को घुमाया था दार्जिलिंग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
एक अवॉर्ड शो में शाहरुख खान ने बताया था कि शादी के बाद उन्होंने गौरी खान से ये वादा किया था कि वो उन्हें हनीमून पर पेरिस लेकर जाएंगे। लेकिन उनके पास उस वक्त उतने पैसे नहीं थे, वो काफी गरीब भी थे। उस वक्त फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग दार्जिलिंग में ही होनी थी। तब किंग खान गौरी को पेरिस बताकर दार्जिलिंग ले गए थे।
