शाहरुख खान ने दिल्ली को डोनेट किए 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- शुक्रिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर शाहरुख खान ने कोरोना पेशेंट के लिए अब 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन डोनेट किए हैं। उन्होंने ये इंजेक्शन दिल्ली सरकार को दिए थे। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट के जरिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं शाहरुख और उनकी मीर फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने हमें 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए हैं, वो भी तब, जब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी'।