एटली कुमार संग बनेगी शाहरुख की फिल्म, इसी साल से शुरू हो सकती है शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo
शाहरुख खान और साउथ इंडियन डायरेक्टर एटली कुमार की अनाम फिल्म एक बार फिर चर्चा में आई। खबर है कि लॉकडाउन सख्ती से पहले एटली मुंबई आकर शाहरुख से मिले और उन्हें स्क्रिप्ट का फाइनल नैरेशन देकर चेन्नई लौटे। अब माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर उनकी बात आगे बढ़ गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म इसी साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है।
