'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' की निर्माता एकता कपूर ने यह फैसला किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की याद में वह अपने इस सीरियल का दूसरा सीजन बनाएंगी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर इसमें मानव का किरदार कौन अदा करेगा। अब चर्चा है कि टीवी के जाने-माने अभिनेता शाहीर शेख शो में उनकी जगह ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।