भूषण कुमार की फिल्म 'बुल' में शाहिद कपूर की एंट्री, पहली बार पहनेंगे सेना की वर्दी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शाहिद कपूर के पास काम की कमी नहीं है। खासकर फिल्म 'कबीर सिंह' की रिलीज के बाद से उनके पास लगातार बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं। शाहिद के खाते से एक से बढ़कर एक फिल्में जुड़ी हैं और अब एक और फिल्म उनके हाथ लग गई है। दरअसल, शाहिद को अब निर्माता भूषण कुमार की अगली एक्शन से लबरेज फिल्म 'बुल' के लिए चुना गया है।