सिद्धार्थ के निधन के बाद ठीक हालत में नहीं हैं शहनाज गिल, पिता ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ शहनाज गिल को भी काफी धक्का लगा है। उन्होंने शूटिंग रोक दी है। शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते को हमेशा से एक रोमांटिक एंगल से ही देखा गया। दूसरी ओर शहनाज के पिता ने कहा, 'मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो भी हुआ उस पर यकीन नहीं हो रहा। शहनाज ठीक हालत में नहीं हैं।'
