पठान बनकर हो रही शाहरुख की वापसी, जॉन और दीपिका ने किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
शाहरुख खान ने फैंस को आज बड़ा तोहफा दिया। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का पहला टीजर अब रिलीज हो चुका है, जिसे शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर ने पठान बनकर लौटे शाहरुख खान का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। अपने पहले टीजर के साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की।
