इस टूर्नामेंट के लिए शाहरुख खान ने खरीदी एक और फ्रेंचाइजी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख अब अपनी इस फ्रेंचाइजी और आगे ले जाने वाले हैं। दरअसल अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की तर्ज पर एक लीग शुरू करने की फिराक में है। जिसमें एक टीम शाहरुख खान की भी होगी। जानकारी के मुताबिक शाहरुख ने लॉस एंजेलिस की फ्रेंचाइजी को खरीदा है। जिसको उन्होंने एलए नाइट राइडर्स नाम दिया है। इस लीग में अमेरिका के 6 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।