शाहरुख खान 15 अप्रैल से शुरू करेंगे राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन फिल्म ‘पठान’ के साथ एक बार फिर से वह वापसी के लिए तैयार हैं। शाहरुख ने हाल ही में नयनतारा और सान्या मल्होत्रा के साथ साउथ इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक एटली की फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म से शुरुआत करने वाले हैं।
