शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अब बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दरअसल, शाहरुख ने गणेश विसर्जन के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिखा था। इसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स ने उन्हें उनकी धर्म की याद दिलाई।